सोलर चार्ज कंट्रोलर
सोलर चार्ज कंट्रोलर क्या होता है ?
सोलर चार्ज कंट्रोलर एक प्रकार का इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस है जो कि सोलर पैनल से आने वाले वोल्टेज और करंट को रेगुलेट करके बैटरी को देता है और लोड को भी रेगुलेटेड सप्लाई प्रदान करता है |
![]() |
सोलर चार्ज कंट्रोलर लगाना क्यों जरुरी है ?
इसको हमलोग एक उदाहरण से समझते हैं | 12 वोल्ट की बैटरी को चार्ज करने वाला सोलर पैनल का वोल्टेज 18 वोल्ट से 22 वोल्ट तक होता है | और 12 वोल्ट की बैटरी को चार्ज करने के लिये जो चार्जिंग वोल्टेज होता है, वह है 14.1 वोल्ट से 14.5 वोल्ट तक | अलग-अलग प्रकार के बैटरी का चार्जिंग वोल्टेज अलग-अलग होता है | सोलर पैनल से जो वोल्टेज आता है वह 18 वोल्ट से 22 वोल्ट तक है जो कि 12 वोल्ट की बैटरी की चार्जिंग वोल्टेज से अधिक है | तो आपके मन में ये सवाल जरुर आयेगा कि जब चार्जिंग के लिये मात्र अधिकतम वोल्टेज 14.5 वोल्ट है तो 18 वोल्ट से 22 वोल्ट का सोलर पैनल क्यों लगाया जाता है ? इसका कारण ये है कि सूर्य की रौशनी कभी भी एक समान नहीं होती है जिससे सोलर पैनल का आउटपुट वोल्टेज और करंट भी एक समान नहीं रहता है | दूसरा कारण यह है कि बारिश या कोहरा वाला दिन में भी सूर्य की रौशनी एक समान नहीं रहती है इससे भी सोलर पैनल के आउटपुट वोल्टेज और करंट पे काफी असर होता है | 18 वोल्ट से 22 वोल्ट का सोलर पैनल लगाने का ये फायदा है कि अगर मौसम ख़राब भी रहे तो कम से कम 14.5 वोल्ट मिले जिससे कि ख़राब मौसम में भी बैटरी थोड़ी बहूत चार्ज हो सके | लेकिन सूर्य की रौशनी एक समान नहीं रहने के कारण सोलर पैनल बैटरी को एक समान वोल्टेज और करंट नहीं दे पाता है | जिससे कि आपकी बैटरी ख़राब हो सकती है | इसी से बचने के लिये सोलर चार्ज कंट्रोलर लगाना जरुरी होता है |
![]() सोलर सिस्टम की अधिक जानकारी के लिये आप हमारे Youtube Channel पे विजिट कर सकते है| इसके लिये आपको Youtube सर्च इंजन खोल के आपको लिखना है Tech Video www.youtube.com/c/techvideo | इस channel पे सोलर सिस्टम की बहूत सारी प्रैक्टिकल जानकारी दी हुईं है |
Written By:-
Gyanendra Pandey |



टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें